Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : सामान्‍य से 10 डिग्री नीचे आया तापमान, कल यहां पड़ेंगे ओले, चलेगी आंधी

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान अप्रैल महीने में सामान्‍य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। कई जिलों में 1 मई को ओले पड़ने की आशंका है। कई जगहों पर तेज गति से हवा चलेगी। कुछ स्‍थानों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 अप्रैल को दी।

तापमान में गिरावट संभव

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट होगी। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें 3 से 4 डिग्री से‍ल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

सामान्‍य से नीचे पारा

लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्‍य से काफी नीचे आ गया है। रांची का अधिकतम मापमान 30 अप्रैल को 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्‍य से 5.5 डिग्री कम है। जमशेदपुर का तापमान 36.7 और डालटनगंज का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह क्रमश: सामान्‍य से 2.7 और 10.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

1 मई को यहां पड़ेंगे ओले

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍य दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

राज्‍य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

2 मई को आंधी संभव

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

3 मई को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा। राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

4 और 5 मई को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 4 मई को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसी तरह 5 मई को राज्‍य में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है।

जिलावार तापमान