लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रत्न अग्रवाल ने बंधवाई राखी, महिलाओं को उपहार में दिए तिरंगे

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रत्न अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने आवास और रांची के कोकर स्थित निरामया अस्पताल परिसर में महिलाओं से राखी बंधवाई।

राखी बांधने वालों में बहन समेत लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट से जुड़ीं बहनें भी शामिल थीं। रत्न अग्रवाल ने इसकी तस्वींरें भी सांझा कीं और कहा कि इन बहनों के साथ बहुत ही खास रहा रक्षा बंधन।

इससे पहले अध्यक्ष रत्न अग्रवाल ने लायंस समेत राजधानीवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी थीं। वहीं, रक्षा बंधन समारोह के बाद श्री रत्न ने सभी महिलाओं को एक- एक तिरंगा दिया और ऐसा करके उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा” अभियान में भागीदारी की। इस दौरान महिलाओं में उत्साह भी देखने को मिला।

मौके पर लायंस की प्रथम महिला और रत्न अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल भी मौजूद रहीं। अबतक दोनों तकरीबन 200 तिरंगे का वितरण कर चुके हैं। वितरण कार्य 15 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा।

यहां बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान भारत की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों के उपर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई है।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। साथ ही राष्ट्रीय झंडे को लेकर देशवासियों को जागरूक करना है।

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान वास्तव में 13 से 15 अगस्त के बीच मानाया जाना है, लेकिन इस अभियान की शुरूआत 2 अगस्त से ही शुरू कर दी गई है।