रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (मेसरा) के राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 29 मार्च, 2024 को होगा। इसका विषय ‘अभियांत्रिकी और विज्ञान में नव प्रवृत्तियों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आरटीईएस – 2024)’ है। यह सुबह 9.30 बजे से संस्थान के आरएंडडी सभागार में होगा।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सी.डी.आर.आई (लखनऊ) की प्रोफेसर और वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ दिव्या सिंह, संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, कार्यक्रम की संयोजक डॉ ऋचा पांडे, अप संयोजक डॉ दिलीप कुमार सिंह और राजभाषा प्रकोष्ठ के अधिकारी डॉ अमित तिवारी उपस्थित रहेंगे।
सिविल एवं पर्यावरण, वास्तुकला एवं योजना, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मेसी, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, रसायन, यांत्रिक, उत्पादन और रॉकेटरी कंप्यूटर विज्ञान पर आधारित सात समसामयिक विषय पूरे भारत से 125 से अधिक रिसर्च पत्र प्राप्त हुए हैं।
यह सम्मेलन बहुभाषी शोध को भी विशेष प्रोत्साहन देगा, क्योंकि इसमें समीक्षा किए गए शोधपत्र यूजीसी केयर जर्नल ‘विज्ञान प्रकाश’ में हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित किए जाएंगे। यह सम्मेलन संकाय सदस्यों और छात्रों को नए विचारों एवं अंतःविषय अनुसंधान अवसरों को गहराई से समझने में सहयोग करेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8