Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : रांची, पलामू सहित कल इन जिलों में पड़ेंगे ओले, चलेगी आंधी

मौसम झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में 30 अप्रैल को ओले पड़ने की आशंका है। कई जगहों पर तेज गति से हवा चलेगी। आने वाले छह दिनों तक गर्जन के साथ कई जगहों पर बारिश हो सकती है। कुछ स्‍थानों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 29 अप्रैल को दी।

तापमान में गिरावट संभव

राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट संभव है।

30 अप्रैल को यहां ओले पड़ेंगे

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

राज्‍य के उत्तर-पश्चिम, निकटवर्ती उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-हीं ओला पड़ने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, बोकारो जिलों में पड़ने की संभावना है।

1 मई को यहां पड़ेंगे ओले

1 मई को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍य दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा।

2 और 3 मई को आंधी संभव

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

4 और 5 मई को ये स्थिति

राज्‍य में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है।