कोलकाता। कोल इंडिया (Coal India) के मेडिकल संवर्ग के कई डॉक्टरों को ई-8 ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। अब उनका ओहदा जीएम के बराबर हो गया है। इंटरव्यू के बाद प्रोन्नति देने के लिए उनके नाम की अनुशंसा कर दी गई है।
मेडिकल संवर्ग के अधिकारियों को ई-7 से ई-8 में प्रमोशन दिया गया है। इसके लिए उनका 28 अप्रैल को इंटरव्यू लिया गया था। इंटरव्यू के बाद प्रमोशन देने के लिए उनके नाम की अनुशंसा कर दी गई है। अब ऑर्डर जारी करने की मात्र औपचारिकता रह गई है।
प्रोन्नति के लिए अनुसंसा किए गए डॉक्टर विभिन्न सहायक कंपनियों में पदस्थापित हैं। प्रमोशन ऑर्डर जारी होने पर कुछ का तबादला किया जा सकता है।
जानकारी हो कि जीएम के समकक्ष पद पाने वाले अधिकारियों को वेतन, ग्रेच्यूटी, पेंशन, लिव इनकैशमेंट सहित कई तरह के आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। ओहदा बढ़ जाएगा। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है।
इन अधिकारियों का प्रमोशन
SPECIALIST
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/04/image-90.png)
GDMO
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/04/image-91.png)