Jharkhand : जेल में भाजपा नेता एवं अन्‍य से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कही ये बात, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर (Jharkhand)। केंद्रीय जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा घाघीडीह जेल जाकर 14 अप्रैल को भाजपा नेता अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अधिवक्ता चंदन चौबे, विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन पांडे, विहिप कार्यकर्ता समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिले। पिछले दिनों जमशेदपुर में हुई घटना में इन सबों को गिरफ्तार किया गया था।

मुलाकात के बाद मुंडा ने कहा कि पिछले दिनों जमशेदपुर में हुई छोटी सी घटना को प्रशासन ने विकराल रूप दे दिया। इस मामले में दूर-दूर तक रिश्ता नहीं रहने वाले लोगों को भी अलग-अलग स्थानों से लाकर गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण लगे हुए हैं। उनके साथ अन्याय नहीं हो। उनपर किसी तरह का कार्रवाई यदि होती है तो निश्चित रूप से कहूंगा कि‍ प्रशासन ने किया जो किया है वह राजनीतिक से प्रेरित है।

मुंडा ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण इस तरह की घटना अंजाम दिया गया है। जो इस घटना से दूर दूर तक जुड़े हुए नहीं हैं, उन्‍हें गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी से मुलाकात हुई। उनकी बातों को सुना। जो बातें मैंने सुनी और जो बाकी लोगों से सुनी, उससे यह स्पष्ट समझ में आ रहा है कि राजनीतिक से प्रेरित होकर इस तरह का गिरफ्तारी हुई है। जेल भेजने का काम किया गया है।