today’s horoscope : 15 मार्च, 2023
मेष
कोई ऐसा काम पास आएगा, जिससे धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रुके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आसपास के कुछ लोग मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष
वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय आप कोई जरूरी फाइल या कागज भूल सकते हैं। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके हाथ से नहीं निकलने पाएं, ध्यान रखें। बिना सोचे-समझे बोलने से मुसीबत में पड़ सकते हैं। खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए।
मिथुन
दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कर्क
दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगी। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर मेहमान आ सकते हैं, जिससे रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे। इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह
दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद फायदेमंद साबित होगा। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से बचना चाहिए। साझे में कोई कार्य कर रहे हैं, तो धैर्य बनाये रखना चाहिए। मेहनत रंग लायेगी।
कन्या
दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन फेवर में होने के कारण खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
तुला
दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे। सभी काम में सफलता मिलेगी। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से बहुत खुश रहेंगे। सभी समस्याओं का निवारण होगा।
वृश्चिक
दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी काम की तारीफ करेंगे। अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे।
धनु
दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे, लेकिन सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। दूसरों की बातों में दखल देने से बचना चाहिए। किस्मत का सहयोग मिलेगा।
मकर
नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यालय में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। परिवार में आर्थिक रूप से कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सभी समस्याएं सुलझ जायेगी।
कुंभ
आर्थिक रूप से प्रगति होनी तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। धन धान्य में वृद्धि होगी।
मीन
धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिलेगा, जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। भविष्य योजना कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे। दोस्तो के साथ संबंध मजबूत होंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)