Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

03 मार्च, 2023

मेष

दिन प्रतिकूल रहेगा। दिन के आरंभ से मध्याह्न बाद तक का समय कलह वाला बना है। सोच समझ कर ही किसी से व्यवहार करें। धन को लेकर भी उलझने लगी रहेंगी। जोड़तोड़ कर भी धन लाभ होने की जगह खर्च ही अधिक होगा। व्यवसायी वर्ग भी ले देकर सौदे करेंगे। लाभ तो होगा, लेकिन हानि की भरपाई नहीं कर सकेंगे। सेहत ठीक रहेगी, पर मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर कुढ़न लगी रहेगी।

वृष

जिस भी कार्य को करना आरंभ करेंगे, परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएंगी। स्वभाव में आलस्य रहने के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी कार्य प्रणाली भी लोगों को पसंद आएगी। भाई बंधुओं का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहेगा। सरकारी कार्यों को टालने का प्रयास करें। भागदौड़ एवं खर्च के बाद भी परिणाम निराश करेंगे।

मिथुन

ध्यान खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने पर केंद्रित रहेगा। इसके कारण बेतुकी हरकते करने से भी नहीं चूकेंगे। माता पक्ष को छोड़कर अन्य किसी से कम ही बनेगी। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग अनुभव होने के बाद भी अनाड़ियों जैसे व्यवहार करेंगे। थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ भी होगा। बचत नहीं हो सकेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से ना उलझे, मान भंग हो सकता है।

कर्क

व्यक्तित्त्व निखारा रहेगा। फिर भी अपनी बातों को या पक्ष को अन्य के सामने रखने में परेशानी आएगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य और संबंधों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी। पारिवारिक सदस्यों से बना कर चले। विशेष कर पैतृक कार्यों में किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती नहीं करें। लाभ की जगह हानि हो सकती है।

सिंह

पूर्व में की गई किसी गलती अथवा शत्रु पक्ष के कारण मन मे भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी खुलकर काम नहीं कर पाएंगे। संकोची प्रवृति हर काम में बाधक बनेगी। अपनी ही आदतों पर क्रोध भी आएगा। काम निकालने के लिये अनैतिक साधनों का सहारा भी ले सकते हैं। धन की आमद कुछ व्यवधान के बाद सीमित मात्रा में ही होगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

कन्या

नरम स्वभाव अन्य लोगों को आकर्षित करेगा। किसी की उद्दंडता को बख्शेंगे भी नहीं। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। पुराने सौदों से धन लाभ होगा। भविष्य के लिये नई योजना बनेगी। किसी अन्य व्यवसायी को मिलने वाला अनुबंध आपकी झोली में आ सकता है। माता पिता से स्नेह संबंध रहेंगे। पति पत्नी के बीच अहम अथवा जिद को लेकर खींचतान होगी।

तुला

स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे। मेहनत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। फिर भी धन लाभ में विलंब होने पर क्रोध आएगा। किसी के द्वारा वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया जा सकता है। परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। सरकार संबंधित कार्य भाग दौड़ के बाद आश्चर्य जनक परिणाम देंगे।

वृश्चिक

शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहेंगे। आलस्य के कारण उखड़े मन से कार्य करेंगे। आध्यात्म एवं भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा। धर्म-कर्म की तुलना में सुखोपभोग को अधिक महत्‍व देंगे। मध्याह्न तक दिनचर्या में उदासीनता रहेगी। इसके बाद मन में पैतृक कार्यो अथवा संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति लगी रहेगी। नौकरी अथवा व्यवसायी वर्ग दोनों ही बुद्धि बल से आवश्यकता अनुसार धन की आमद कर लेंगे।

धनु

दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। सेहत में गिरावट दर्ज होगी, लेकिन अनदेखी करेंगे। पराक्रम की कमी नहीं रहेगी। अति आत्मविश्वास की भावना से भरे रहेंगे। कुछ मामलों में इससे हानि ही होगी। अन्य लोगों के सहयोग की आवश्यकता अधिक पड़ेगी। व्यर्थ की बयानबाजी से बचें। धन लाभ के लिये प्रयास में कमी नहीं करेंगे। घर अन्य सदस्यों के कारण दबाव अथवा घुटन अनुभव होगी।

मकर

परिस्थितियां लगभग प्रत्येक कार्य में विजय दिलाने वाली बन रही है। मानसिक स्थित पल पल में बदलने के कारण विजय स्थायी नहीं रहेगी। मध्याह्न के समय कही से शुभ समाचार मिलेगा। अटके कार्यों में किसी अनुभवी का सहयोग भी मिलेगा। व्यर्थ मानसिक और शारीरिक कसरत करने पर भी हासिल कुछ नहीं होगा। स्त्री वर्ग चंचल और जिद्दी रहेंगी।

कुंभ

पूर्व में किसी से किये वादे को पूरा ना कर पाने पर अपमानित होने की आशंका है। धन संबंधित मामलों में स्पष्टता रखें। टालमटोल करने पर कलह क्लेश होगा। कार्य व्यवसाय की गति मंद रहेगी। इसके ठीक करना मुश्किल होगा। आध्यात्मिक कार्यों में लगाव रहेगा। धन की लेन देन नहीं करें। घर में किसी गलतफहमी के कारण मतभेद होंगे।

मीन

घर और कार्य क्षेत्र पर संगी साथियों को दबा कर रखना आपसी मतभेद का कारण बनेगा। किसी पुराने मुकदमे अथवा झगड़े के सुलझने पर राहत भी मिलेगी। कार्य व्यवसाय केवल बुद्धि बल और व्यवहारिकता से ही लाभ होगा। सहकर्मी किसी न किसी बात पर नाराज ही रहेंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे। खर्च भी होगा, लेकिन मन संतुष्ट रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)