संत जेवि़यर्स कॉलेज में ‘साइंस आर’ कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। आईक्यूएसी संत जेवि़यर्स कॉलेज, रांची के बैनर तले शिक्षा विभाग के साइंस क्लब ने 18 मार्च 2023 को ‘साइंस आर’ कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षा विभाग की विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ अनुपमा भार्गव ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर नबोर लकड़ा एसजे, शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति‍ एसजे, सभी शिक्षक और सभी छात्रों का स्वागत किया।

समन्‍वयक ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। बताया कि विज्ञान कैसे “मानव जाति के लिए एक उपहार” है। इसके बाद “ब्रह्मांड और ग्रहों के विकास” पर एक वीडियो की प्रस्तुति दी गई। सौर मंडल के लिए डिजाइन किए गए एप्लिकेशन को प्रस्तुत किया गया। उत्पन्न एप्लिकेशन के क्यूआर कोड को सभी के साथ साझा किया गया।

प्रदर्शन के साथ वर्षा जल संचयन, बिजली की घंटी, अग्निशामक यंत्र, कान का पर्दा, ग्रीनहाउस प्रभाव, सौर कुकर, ध्वनि कंपन और इलेक्ट्रोस्कोप के उन्नत उपकरण समझाए गए।

डॉ फादर नबोर लकड़ा ने हाल के दिनों में भारतीय वैज्ञानिक द्वारा की गई प्रगति के बारे में बताया। विभाग प्रमुख ने विश्व भर में अनुसंधान के क्षेत्र में जेसुइट्स के योगदान पर प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वीडियो और समझाये गए उपकरणों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रख्यात वैज्ञानिकों के योगदान को बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ नीलिमा ज्योत्सना टोप्पो, डॉ नंदिता पांडेय, प्रो कविता टोपनो, प्रो सुधा रानी खलखो, प्रो सुधांशु कुजूर, प्रो जगबंधु महतो, प्रो पंकज कुमार, प्रो विक्रम बहादुर नाग, प्रो रुमा भट्टाचार्य, प्रो अंकिता बासु, प्रो शिल्पा किंडो उपस्थित थे।