पंकज मक्कड़ ने ICAI की रांची शाखा के अध्यक्ष का संभाला पद

झारखंड
Spread the love

रांची। पंकज मक्कड़ ने दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रांची शाखा के अध्यक्ष पद का संभाला। इंस्टिट्यूट की रांची शाखा की पदधारियों का वार्षिक चुनाव 24 फरवरी ’23 को कार्यकारिणी की मीटिंग में रीजनल काउंसिल सदस्य सह पदेन पदाधिकारी मनीषा बियानी के नेतृत्व में हुआ था।

मौके पर वर्ष 2023’24 के लिए पंकज मक्कड़ को रांची शाखा का अध्यक्ष, श्रद्धा बागला को उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष और निशांत मोदी को सचिव चुना गया।  रांची शाखा इंस्टिट्यूट की बड़ी शाखाओं में से महत्वपूर्ण है। रांची शाखा से लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और लगभग 5000 सीए के विद्यार्थी निबंधित हैं।

निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात कुमार ने 1 मार्च, 2023 की शाम पंकज मक्कड़ को रांची शाखा का पदभार सौंपा। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार, अभिषेक केडिया और हरेन्दर भारती भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पंकज मक्कड़ ने कार्यकारिणी और सभी सदस्यों को समर्थन के लिए उनका आभार प्रकट किया। कहा कि शाखा के सदस्य और विद्यार्थियों के सहयोग से रांची शाखा को और अधिक उंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।