कोलकाता। कोल इंडिया (Coal India) के कुछ अधिकारी जल्द जीएम बन सकते हैं। इसकी प्रक्रिया प्रबंधन ने शुरू कर दी है। संबंधित अफसरों के इंटरव्यू का डेट भी तय हो गया है।
माइनिंग संवर्ग का इंटरव्यू
Coal India के माइनिंग फर्स्ट क्लास संवर्ग के अधिकारियों को ई-7 से ई-8 में प्रमोशन दिया जाना है। इसके लिए प्रबंधन 4 मार्च को इंटरव्यू ले रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू होगा। संबंधित सहायक कंपनियों में व्यवस्था की गई है।
60 अफसर शॉट लिस्ट
मापदंड के आधार पर Coal India ने 60 अधिकारियों को शॉट लिस्ट किया गया है। इंटरव्यू पूरा होने के कुछ अधिकारियों को जीएम में प्रोन्नति देने की अनुशंसा की जाएगी। फिर कुछ ही दिनों बाद प्रमोशन का आदेश जारी होने की संभावना है।
मान-सम्मान बढ़ेगा
जीएम बन जाने पर अधिकारियों को वेतन, ग्रेच्यूटी, पेंशन, लिव इनकैशमेंट सहित कई तरह के आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। ओहदा बढ़ जाएगा। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है।
डायरेक्टर बनने की संभावना
इसके बाद अधिकारियों के विभिन्न डायरेक्टर बनने के द्वार खुल जाएंगे। जल्द डायरेक्टर बन जाने के बाद सीएमडी बनने की उनकी संभावना भी बढ़ जाएगी।
ये अफसरों की लिस्ट
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/03/image-6.png)
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/03/image-7.png)
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/03/image-8.png)
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/03/image-9.png)