एनडीए प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी 21 हजार वोट से जीती रामगढ़ उपचुनाव

झारखंड राजनीति
Spread the love

रामगढ़। एनडीए प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी ने रामगढ़ उपचुनाव करीब 21 हजार वोट से जीत लिया। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद उन्‍हें 1 लाख 15 हजार 669 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे यूपीए के बजरंग महतो को 93 हजार 669 वोट मिले। अब एलान की औपचारिकता मात्र रह गई है।

जानकारी हो कि एनडीए प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी झारखंड के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्‍नी है। पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में वह ममता देवी के हाथों परास्‍त हो गई थी। हालांकि जेल होने के बाद ममता को इस्‍तीफा देना पड़ा था। खाली हुई सीट में हुए उपचुनाव में सुनीता के ममता देवी के पति और यूपीए उम्‍मीदवार को हराया।

सुनीता देवी पहले राउंड से ही बढ़त बनाई हुई थी। यह बढ़त अंतिम राउंड तक जारी रही। वोटों का फासला अधिक होते जाने के साथ ही आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया था।

जीत पर पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रामगढ़ में #NDA की जीत पर सभी देवतुल्य मतदाताओं, जुझारू कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिवादन। यह प्रचंड विजय राज्य की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार की विदाई की शुरुआत है। युवा, महिला, किसान, मजदूर, आदिवासी, पिछड़े, वंचितों समेत सभी झारखंडवासियों को धोखा देनेवालों को यह जनता का जवाब है।

उम्‍मीवारों को मिले वोट