पर्यावरण दिवस पर गोशाला में पौधे लगाये

झारखंड
Spread the love

रांची। पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची के कांके स्थित सुकरहुटु गोशाला परिसर में बड़, पीपल, नीम और अशोक के पौधे लगाए गए। विश्वराज वर्मा ने अपने जन्म दिवस पर उक्‍त पौधे लगाये।

इसके अलावा गोशाला परिसर में राजेंद्र पंसारी, विकाश वर्मा, प्रदीप राजगाड़िया, बसंत गौतम, प्रकाश काबरा, प्रमोद सारस्वत ने भी पौधे लगाए। लगाये गए पौधे की देखभाल उसके बड़े होने तक करने का संकल्‍प लिया गया। पर्यावरण शुद्ध रखने के उद्देश्य से पौधे लगाए गए।