त्योहार एवं शादियों को ध्‍यान में रखकर लगी बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी रांची के होटल चाणक्या बीएनआर में 2 मार्च से शुरू हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची की महापौर आशा लकड़ा और बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 40 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, फुटवेयर्स आदि ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार ग्राहकों के लिए त्योहार एवं शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां ग्राहक विभिन्न प्रकार के उत्पादों से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

प्रदर्शनी में त्योहार एवं वेडिंग के खास कलेक्शंस को शामिल किया गया है। फैशन में स्थानीय पसंद को ध्यान में रखते हुए देश से प्रीमियम ब्रांडों को प्रदर्शनी के लिए चुना गया है।

बुटिक्स ऑफ इंडिया इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में विशेष रूप से अपने क्यूरेटेड शो को पेश करने जा रहा है। इसमें फैशन, ब्राइडल वियर, होम डेकोर, हैंडलूम, ज्वैलरी, एक्सेसरीज, किड्स वियर के साथ मेन्स वियर शामिल हैं।

प्रदर्शनी में सभी ग्राहकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। लोग सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी में आकर खरीदारी कर सकते हैं।

संजय अग्रवाल ने कहा कि बीओआई न केवल खरीदारी करने का स्थान है, बल्कि यह कई छोटे नवोदित उद्यमी लोगों के लिए एक व्यापार मंच भी है।