Jharkhand Weather : तापमान 7 डिग्री से अधिक गिरा, कल इतनी स्‍पीड से चलेगी हवा

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में हो रही बारिश से अधिकतम तापमान तेजी से गिरा है। पिछले 24 घंटे में इसमें 7 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। कल यानी 1 अप्रैल को भी कई जगहों पर तेज गति से हवा चलने के संकेत भी मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 31 मार्च को दी।

तापमान में गिरावट संभव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उसके अगले 24 घंटे में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फिर अगले 2 से 3 दिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

तापमान में इ‍तनी गिरावट

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में शहरों के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 30, जमशेदपुर का 29.4 और डालटनगंज का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में इसमें क्रमश: 3.4, 7.3 और 4.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट आई है।

कल रहेगी ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 1 अप्रैल को राज्‍य कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।