jharkhand

Jharkhand Cabinet का निर्णय : बिजली उपभोक्‍ताओं को राहत, सीधी नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्‍टर मंजूर, जानें अन्‍य फैसले

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) ने झारखंड पदों एवं सेवाओं में जिला स्तरीय पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु जिलावार आरक्षण रोस्टर में संशोधन की स्वीकृति दी गई। विवि के शिक्षकेतर कर्मियों को छठा वेतनमान देने की मंजूरी भी दी। झारखंड मंत्रालय में 15 मार्च, 2023 को हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ये निर्णय हुए

★ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ग्रामीण घरेलु उपभोक्ता, शहरी घरेलु उपभोक्ता (5 किलोवाट तक) और निजी कृषि (आईएएस-1) उपभोक्ता को राहत प्रदान करने के लिए “One Time Settlement” योजना के कार्यान्वयन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड के 100 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में Jharkhand Digital Dispensary कार्यक्रम के अन्तर्गत Telemedicine सेवाएं प्रदान करने के लिए Apollo Hospitals Enterprise Limited (AHEL) को मनोनीत करने एवं योजना की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य कर्मियों की भांति विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों सहित) के शिक्षेकत्तर कर्मियों को छठे वेतनमान का अन्य लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ मिहिजाम नगर परिषद् के नये कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 4 करोड़ 70 लाख 68 हजार 909 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ केन्द्र प्रायोजित समेकित बाल संरक्षण योजना का संचालन पुनरीक्षित मिशन वात्सल्य योजना के तहत करने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के श्रेष्ठ एवं बेहतरीन अस्वस्थ/वृद्ध कलाकारों के लिए मासिक निवृत्तिका से संबंधित पूर्व में निर्गत विभागीय संकल्प में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ एचईसी की 18.419 एकड़ भूमि जिसपर पुलिस मुख्यालय, थाना, टीओपी आदि निर्मित एवं संचालित है, का हस्तांतरण गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को करने की स्वीकृति दी गई।

★ ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत मनरेगा एवं राज्य योजना’ मद के अभिसरण से “बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्वन मिशन” के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई।

★ धनबाद जिला अंतर्गत अंचल-तोपचांची, मौजा- पाकेरबेडा अंतर्निहित कुल रकबा – 0.065 एकड़ गैर आबाद खास/आम खाते की भूमि कुल देय राशि 2 लाख 72 हजार 112 रुपए की अदायगी पर Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited (DFCCIL) को विशेष रेलवे लाईन निर्माण के लिए सशुल्क स्थाई भू – हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।

★ न्यायादेश के अनुपालन में डॉ शरीफुर रहमान, सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी (30.11.2021 को सेवानिवृत्त) की 65 वर्ष तक की सेवा निरंतरता के लिए घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ पथ प्रमण्डल, डाल्टेनगंज अन्तर्गत “जपला (MDR-127 पर ) – नवीनगर – बिहार सीमा तक पथ (कुल लंबाई – 14.895 कि०मी०) चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन सहित )” के लिए 62 करोड़ 96 लाख 42 हजार 400 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ रांची सिवरेज एवं ड्रेनेज योजना, जोन-1 के अवशेष कार्य का कार्यान्वयन राज्य योजना मद से कराने पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट/इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की तर्ज पर कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा एवं संथाल परगना प्रमंडल, दुमका में आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 1 अरब 95 करोड़ 15 लाख 96 हजार 236 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में नगरपालिका निर्वाचन, 2023 से संबंधित नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना (संख्या – 3615, दिनांक – 17.10.2022) को निरसित किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य की सेवा/संवर्गों में कार्मिक विभाग द्वारा लगाये गई प्रोन्नति में रोक के फलस्वरूप सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को देय तिथि से प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना की स्वीकृति दी गई।

★ सुधीर कुमार दास तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी, मेदिनीनगर, सम्प्रति अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया, चतरा के विरुद्ध अधिरोपित संचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक के दंड के विरूद्ध समर्पित अपील अभ्यावेदन के निस्तार की स्वीकृति दी गई।

★ केन्द्र प्रायोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) योजना अन्तर्गत शत प्रतिशत अनुदान पर राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

★ बीआईटी सिन्दरी में New Class Room Block & Multipurpose Hall cum Examination Centre, Research & Development Centre and other works के लिए 100 करोड़ 33 लाख 42 हजार 300 सौ रुपए की स्वीकृति दी गई।

★ नवनिर्मित अभियंत्रण महाविद्यालय, कोडरमा (राजकीय पोलिटेकनिक, कोडरमा परिसर सहित) का C.V. Raman Global University, Bhubaneswar, Odisha के सहयोग से Public Private Partnership (PPP) Mode में संचालन के लिए मनोनयन के आधार पर चयन करने की स्वीकृति दी गई।

★ वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट प्राक्कलन पर मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ वित्तीय वर्ष 2022-23 के तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ Jharkhand Economic Survey 2022-23 को विधान सभा के पटल पर प्रस्तुत करने के संबंध में मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर दी गई।

★ भोलानाथ लागुरी (तृतीय बैच, गृह जिला-प सिंहभूम), तत्कालीन अवर निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, चतरा, सम्प्रति-निलंबित को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य स्कीम के तहत झारखंड पुलिस के लिए 3179 अदद् 5.56mm INSAS Rifle एवं 4767 अदद 51mm Mortar Bomb HE की खरीद के लिए 43 करोड़ 84 लाख 83 हजार 147 रुपए की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड चिकित्सा सेवा से संबद्ध व्यक्तियों, चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं सम्पत्ति नुकसान निवारण) विधेयक, 2023 की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्य में गठित जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्टों के वर्ष 2016-17 के वार्षिक प्रतिवेदनों (Annual Report) को विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्टों के वर्ष 2017 से 2020 के वार्षिक प्रतिवेदनों (Annual Report) को विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई।

★ जैन विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई।

★ पथ प्रमण्डल, चाईबासा अन्तर्गत ‘चाईबासा-कोकचो-भरभरिया पथ की राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य’ के लिए 25 करोड़ 95 लाख 73 हजार 600 रुपए की स्वीकृति दी गई।

★ पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत “सोनुआ (सोनुआ-गुदड़ी पथ पर) से गाजपुर (MDR-173 पथ पर) भाया मधुपुर – विक्रमपुर-खारीमाटी-बारी पथ (कुल लंबाई-13.490 कि0मी0) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य (पुल निर्माण एवं भू-अर्जन सहित)” के लिए 61 करोड़ 57 लाख 80 हजार 300 रुपए की स्वीकृति दी गई।

★ रांची अन्तर्गत “पण्डरा (NH-75 पर)- कांके (होलीडे होम, SH-2 पर) पथ (कुल लंबाई-5.545 कि0मी0) के चार लेन में पुनर्निर्माण कार्य (पुलों के निर्माण, भू-अर्जन लम्बाई- एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित)” के लिए 253 करोड़ 83 लाख 37 हजार 500 रुपए की स्वीकृति  दी गई।

★ गिरिडीह जिलान्तर्गत “बानपुरा (बगोदर – सरिया पथ, MDR-116 पर) से गोरहर भाया मनरोकुदार पथ एवं लिंक पथ (i) कधवा से घंघरी पथ (लंबाई 3.37 कि०मी०) एवं (ii) धोंदलो लिंक पथ (लंबाई- 1.155 कि.मी.) (कुल लंबाई-28.795 कि०मी०)  को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माणा कार्य (पुलों के निर्माण, भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टिंग एवं Resettlement & Rehabitation सहित)” के लिए 124 करोड़ 63 लाख 98 हजार 300 रुपए की स्वीकृति दी गई।

★ गढ़वा जिलान्तर्गत “नामधारी कॉलेज (ओल्ड एन0एच0-75 पथ पर) से पंचपड़वा (एन0एच0-343 पर) भाया कोरवाडीह, चामा, दुलदुलवा पथ (कुल लंबाई- 24.670) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (पुलों के निर्माण, भू-अर्जन, युटिलिटी शिपटिंग, resettlement एवं rehabilitation सहित)” के लिए 119 करोड़ 69 लाख 93 हजार 400 रुपए की स्वीकृति दी गई।