- पांच हिस्से में ग्रामीणों के उत्थान के लिए काम करती एकल अभियान : नवल किशोर अग्रवाल
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। एकल श्रीहरि सत्संग धर्म रथ का शुभारंभ एकल अभियान भाग अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल, रिटायर्ड आर्मी सह समाजसेवी डॉ टी साहु एवं एकल अभियान समिति ने 4 जनवरी को किया। पूजा अर्चना, मंत्रोचारण के साथ नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया गया। इसे सिमडेगा अंचल के लिए रवाना किया गया।
नवल किशोर अग्रवाल ने बताया कि एकल अभियान समिति पांच हिस्से में क्षेत्रों में ग्रामीणों के उत्थान के लिए काम करती है। इनमें शिक्षा, आरोग्य, ग्रामोत्थान, जागरण एवं संस्कार जैसे सामाजिक कार्य करती है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान समिति विगत 32 वर्षों से नि:शुल्क काम करते आ रही है।
अध्यक्ष ने बताया कि रथ के माध्यम से गांव-गांव में जाकर व्यास द्वारा कीर्तन-भजन कर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पूरे भारत में ऐसा रथों की संख्या 63 है। वर्ष 2023 की समाप्ति तक 200 रथ करना है।
उद्घाटन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, एकल अभियान के अंचल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, धनंजय अग्रवाल, जयगोविंद, सरोज खत्री, बलबीर देव, सत्येंद्र कुशवाहा, देवेंद्र प्रसाद, किशोर कुमार बंका, दीपक कुमार, अमीर चन्द्र, कथाकार श्याम लाल यादव, कार्यकर्ता राधे उरांव, अभियान प्रमुख रंजीत यादव, जीतबाहन बड़ाईक के अलावे नगर के लोग उपस्थित थे।