राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने को लेकर हो रही अवैध वसूली, रहे सावधान, इस नंबर पर करें शिकायत

झारखंड
Spread the love

  • जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आम नागरिकों से की जागरूक रहने की अपील
  • अवैध वसूली करने वाले प्रज्ञा केन्द्र संचालकों पर की जायेगी कानूनी कार्रवाई

रांची। राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने जैसे कामों को लेकर अवैध वसूली हो रही है। इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आम नागरिकों से जागरूक रहने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि अवैध वसूली करने वाले प्रज्ञा केन्द्र संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

रांची विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने, नाम सुधार करने, डीलर बदलने, जैसे कार्यों के एवज में राशि की वसूली की शिकायतों को लेकर नोटिस जारी किया है। राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने, नाम सुधार करने जैसे कार्यों को लेकर अक्सर आम नागरिक जानकारी के अभाव में प्रज्ञा केन्द्र (C.S.C) संचालकों द्वारा ठगे जाते हैं, कि उक्त कार्य उनके द्वारा कराया गया है और इस एवज में राशि की वसूली करते हैं।

ज्ञातव्य हो कि उक्त सभी काम ऑनलाईन किये जाते हैं। ऑनलाईन आवेदन करते ही आवेदन BSO Login में चला जाता है। BSO द्वारा सत्यापन करते ही आवेदन DSO Login में चला आता है। राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने, आधार बदलने के अलावे शेष सभी ऑनलाईन आवेदन अविलम्ब DSO Login से पास कर दिये जाते हैं।

प्रज्ञा केन्द्र संचालकों का कार्य आम नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाईन आवेदन करना है। प्रज्ञा केन्द्र संचालक केवल ऑनलाईन आवेदन का शुल्क मात्र ले सकते हैं। यदि इसके एवज में कोई अवैध वसूली करता है तो इसकी शिकायत मोबाईल संख्या 09798189436 पर कर सकते हैं। शिकायत के आधार पर अवैध कार्य करने वाले प्रज्ञा केन्द्र संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

नये राशन कार्ड बनाने एवं नाम जोड़ने का कार्य उपलब्ध रिक्तियां के अनुरूप ही संभव होता है। रिक्तियां होने के उपरान्त स्वतः ही राशन कार्ड, नाम जोड़ने का आवेदन स्वीकृत हो जाएगा।