मुंबई में आग की चपेट में आए गिरिडीह के प्रवासी मजदूर के परिजन संकट में

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। मुंबई में आग की चपेट में आए गिरिडीह के प्रवासी मजदूर के परिजन संकट में हैं। निमियांघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांखी खुर्द के रहने वाले मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में 22 फरवरी, 2023 को लगी भीषण आग की चपेट में इकबाल अंसारी आ गया था। अंसारी के परिजनों ने मदद की गुहार लगायी है।

परिजनों का कहना हैं कि घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा अंसारी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। अभी तक हमें महाराष्ट्र एवं झारखंड सरकार द्वारा किसी प्रकार की मदद नहीं मिली हैं। ना ही कारखाने के मालिक से किसी प्रकार की मदद मिल पायी हैं। इससे हम लोग काफी परशानियों से गुजर रहे हूं।

मृतक इकबाल अंसारी अपने पीछे गर्भवती पत्नी तबससूम खातून, दो वर्ष की मासूम बेटी नूझत प्रवीन, बूढ़े पिता मुमताज अंसारी, माता सलिखा, बहन तमन्ना खातून (21) को छोड़ गए हैं। उसकी मौत से जहां परिवार सदमें से गुजर रहा है, वहीं बूढे माता-पिता पर बेटी की शादी, बहू का बोझ आ गया है।

घटना की जानकारी लेने मृतक के घर पहुंचे प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली, समाजसेवी ललिता कुमारी, अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो, सदर अनवर अंसारी, सेक्रेट्री अकबर अंसारी, समाजसेवी इब्राहिम अंसारी उर्फ बबलू अंसारी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।