सीएम से मिलकर झारखंड में साहित्य अकादमी बनाने की मांग

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड साहित्य अकादमी संघर्ष समिति (तदर्थ) के अध्यक्ष शिरोमणि महत्व महतो ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। झारखंड के लेखकों की ओर से राज्य में साहित्य अकादमी बनाने का ज्ञापन सौंपा। इसकी जरूरत पर चर्चा भी की।

लगभग 15 मिनट चली इस मुलाकात में उनके साथ बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह और लेखक कलाकार बासु बिहारी भी मौजूद थे। उन्होंने भी लेखकों के पक्ष में अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

महतो ने कहा कि राज्य में हिंदी, क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए एक अकादमी का होना बेहद आवश्यक है। लगभग सभी राज्यों में इसका गठन हुआ है। इस तरह की संस्था के गठन से यहां के रचनाकारों को अच्छा लिखने एवं छपने में प्रोत्साहन मिलेगा। अनेक जनजातीय भाषाओं को भी संरक्षण मिलेगा।

शिरोमणी महतो विगत 3 वर्षों से अकादमी की स्थापना करने के लिए संघर्षरत हैं। इसके लिए एक संघर्ष समिति भी बनाई गई है, जिसके तहत अनेक साहित्यिक कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। एक सम्मान समारोह और पत्रिका का लोकार्पण अप्रैल में होना तय किया गया है।