Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने बिल गेट्स से मुलाकात तस्‍वीर की शेयर, फैंस ने रख दी ये अजीब मांग, जानें क्‍या कहा

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। धुरंधर क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बिल गेट्स के बीच मुंबई में पिछले दिनों मुलाकात हुई। सचिव के साथ उनकी पत्‍नी अंजलि तेंदुलकर भी थी।

बिल गेट्स भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान मुंबई में उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली से मुलाकात की।

मुलाकात की तस्‍वीर सचिन ने खुद अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसमें उन्‍होंने मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी।

सचिन ने बताया कि उन दोनों ने दान करने और जरूरतमंदों की सहायता करने पर चर्चा की। इसके अलावा देश दुनिया में बच्चों की सेहत को लेकर भी चर्चा हुई।

उन दोनों के बीच हुई मुलाकात की तस्‍वीर देखकर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

एक ने लिखा, ‘एक कंट्री के लिए कुछ भी कर सकता है, दूसरा पैसों के लिए।’

एक ने लिखा, ‘ये बड़े लोगों की कभी बैठकर बात नहीं होती क्‍या’

एक अन्‍य ने लिखा, ‘सचिन सर, बिल गेट्स सर को बोलना कि Alt +Tab key को मर्ज करके एक न्‍यू key बना दे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।