Bihar : गया के श्री गंगाराम हॉस्पिटल के कर्मचारी को जान से मारने का प्रयास

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया (बिहार)। बिहार (Bihar) के गया शहर के रामपुर थाना अंतर्गत श्री गंगाराम हॉस्पिटल में मनचलों ने हमला किया। कर्मचारी को जान से मारने का प्रयास किया। इसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। नकदी भी लूट ली। इस मामले में अस्‍पताल के संचालक ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।

अस्पताल के संचालक के मुताबिक हॉस्पिटल में चार से पांच व्यक्ति आए। इनमें से प्रभाकर कुमार मिश्रा नामक व्‍यक्ति ने अस्‍पताल के कर्मचारी मुन्ना कुमार को जान से मारने का प्रयास किया। मुन्ना के सर पर पिस्टल के पिछले वाले हिस्सा से प्रहार किया। उसे काफी चोट आई। उसका इलाज जय प्रकाश नारायण अस्पताल में चल रहा है।

संचालक के अनुसार प्रहार करने के बाद अस्पताल के कमरा के रखे अलमारी को खोलकर 60 हजार नकद और कुछ जरूरी कागजात अपने साथ लेकर जाने लगा। इस क्रम में इलाज कराने आए छोटू भुइंया के बहनोई अमर कुमार से भी हाथपाई और मारपीट की। पिस्टल दिखाते हुए 30 हजार रुपए पॉकेट से निकाल लिया।

संचालक के मुताबिक उन्‍होंने क्षेत्रीय थाना रामपुर को इसकी सूचना दी। थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर (कांड संख्या 230/23, दिनांक 22 मार्च, 2023) दर्ज किया। अस्पताल के संस्थापक ने बताया कि अगर इसपर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी अस्पताल में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।