अभिनेता-निर्माता दीप श्रेष्ठ को मिला अखंड भारत गौरव अवार्ड

बिहार देश
Spread the love

पटना। जानेमाने अभिनेता-फिल्म निर्माता-निर्देशक दीप श्रेष्ठ को अखंड भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई ग्‍लोबल ने यह सम्‍मान उन्‍हें दिया।

नई दिल्ली के चिन्मयानंद मेनसन ऑडिटोरियम में वीर शहीद भगत सिंह की याद में अखंड भारत गौरव अवार्ड का आयोजन मुम्बई ग्लोबल ने किया। इस अवसर पर देश के समाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, कलाकारों को सम्मानित किया गया।

इस क्रम में दीप श्रेष्ठ को भी अखंड भारत गौरव सम्‍मान दिया गया। उन्‍हें बिहार के लोकगीत, लोक संस्कृति, संस्कार गीतों के विरासत को बचाने के प्रयास के लिए यह सम्मान दिया गया।

दीप श्रेष्ठ ने बिहार की संस्कृति और संस्कार गीतों के अनगिनत गाने का निर्माण और निर्देशन किया है। इनमें प्रमुख बिहार के छठ महापर्व और संस्कार गीत हैं। भोजपुरी फ़िल्मों और वीडियो में दीप श्रेष्ठ का का अहम योगदान है।