जमशेदपुर में दिखा विंटेज और क्लासिक कार का जलवा, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में विंटेज और क्‍लासिक कार का जलवा देखने को मिला।  यहां के गोपाल मैदान में रविवार को टाटा स्टील विंटेज और क्लासिक कार एंड बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली का आयोजन 184वें स्थापना दिवस समारोह के तहत कंपनी और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की दृष्टि और स्मृति के सम्मान में किया गया था।

रैली में 1920 से 1980 के दशक की लगभग 80 पुरानी और क्लासिक कारों एवं बाइकों ने भाग लिया। इसमें तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कोलकाता, क्योंझर, रांची, चाईबासा और जमशेदपुर जैसे शहरों से लोगों ने अपनी कार और बाइक के साथ भाग लिया।

गोपाल मैदान में टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान कवर किए गए लैंडमार्क भरूचा मेंशन, जुबली पार्क, यूनाइटेड क्लब, सर दोराबजी टाटा पार्क, कीनन स्टेडियम और सेंट जॉर्ज चर्च थे।