रांची के इन इलाकों में भी आज से लगी धारा 144, रेड जोन भी घोषित

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित विधानसभा परिसर में धारा 144 लगाई गई है। जिला प्रशासन ने कई और इलाकों में धारा 144 लगा दी है। इन इलाकों को नो फ्लाइंग और रेड जोन भी घोषित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि 2 और 3 मार्च, 2023 को रांची में G-20 Summit प्रस्‍तावित है। इसमें भाग लेने के लिए काफी संख्या में G-20 देशों के Delegates एवं MEA & DTS Officials रांची 1 मार्च, 2023 को आएंगे। वे होटल रेडिसन ब्लू (आवासन सह-सम्मेलन स्थल) और चाणक्या बीएनआर में रहेंगे।

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से होटल रेडिसन ब्लू एवं होटल चाणक्या बीएनआर के आस-पास के क्षेत्रों में Drone, Paragliding, Hot Air Balloon एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए ने फ्लाइंग और रेड जोन घोषित करने का उपायुक्त से अनुरोध किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के अनुरोध के परिप्रेक्ष्य में उपायुक्त द्वारा रांची सदर अनुमंडल दंडाधिकारी को उक्त स्थलों के आस-पास नो फ्लाइंग और रेड जोन घोषित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। यह G-20 Summit के प्रतिनिधियों के आगमन के एक दिन पूर्व एवं प्रस्थान के एक दिन बाद तक रहेगा।

इस आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी ने धारा 144 लगाते हुए निषेधाज्ञा जारी कि‍या है। यह 28 फरवरी के पूर्वाह्न 5 बजे से 4 मार्च, 2023 के रात 10 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

इस दौरान होटल रेडिसन ब्लू एवं होटल चाणक्या बीएनआर के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया जाता है। उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Balloons सर्वथा वर्जित रहेंगी।