हर तरह की समस्‍या और शिकायत का होता है निवारण : बीडीओ

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया (बिहार)। प्रखंड में हो रही मनमानी के संबंध में कोई शिकायत आने पर पहले उसे देखा जाता है। जितने भी फरियादी यहां आते हैं, उनकी हर समस्या दूर की जाती है। उक्‍त बातें बिहार के गया जिले के कोंच प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने कही।

बीडीओ ने बताया कि उन्‍होंने अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक लोगों की समस्या का निष्पादन करने पर जोर दिया। चाहे वह जाति प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण पत्र। आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन हो या प्रखंड के किसी भी फरियादी की आवास योजना का। लाभान्वित की हर समस्या को दूर करने प्रयास किया।

बीडीओ ने बताया कि कोंच प्रखंड एक ऐसा प्रखंड है, जिसमें हर लोगों की समस्या सुना जाता है। प्रखंड कार्यालय में किसी भी तरह की शिकायत आने पर विभाग के कर्मी को अविलंब जानकारी देकर निष्पादन कराने का काम किया जाता है।

चौधरी ने कहा कि जनता होली के इस पर्व को शांति और प्रेम के साथ मनाए। किसी तरह की नशा का सेवन नहीं करें और ना ही किसी को करने दे।