केन्द्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिये सक्रिय रहे कार्यकर्ता : अनिल टाइगर

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। भाजपा कांके मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को रिंग रोड चेड़ी में हुई। इसकी अध्यक्षता कांके मंडल अध्यक्ष रामलखन मुंडा ने की। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल महतो टाईगर ने कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तब संगठन को मजबूती मिलेगी। इसके लिये हर कार्यकर्ता को पूर्ण निष्ठा से अपनी सक्रियता दिखानी होगी।

टाइगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिये कार्यकर्ता हर जगह सक्रिय रहें। कार्यकताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

नसीबलाल महतो ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा देश हित में कार्य कर रही है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर वोटरों से संपर्क बनाएं।

मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र नायक, सुषमा देवी, लक्ष्मण साहू, धर्मेंद्र कुमार, रविन्द्र साहू, ठानो मुंडा, हरेकृष्ण महतो, चुनिन्दर महतो, प्रभात भूषण, दीपक कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, सुकेश तिवारी, चन्द्रदीप कुमार, मनोज वर्मा, बबलू ठाकुर, बनिता मेहता के साथ अन्‍य कार्यकर्ता मौजूद थे।