रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव में जीते ये 11 उम्‍मीदवार

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) की कार्यकारिणी समिति का चुनाव 29 जनवरी को स्थानीय श्री दिगम्बर जैन भवन में हुआ। मतदान पूर्व सदस्यों की आम बैठक सुनील सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्था के आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

आमसभा में मुख्य रूप से सुनील सिंह चौहान, एसबी सिंह, अभिषेक जैन, पवन शर्मा, विनय सिंह, अजीत कुमार प्रसाद, रणजीत तिवारी आदि उपस्थित थे। इसके बाद मतदान कार्य शुरू हुआ। चुनाव परिणाम शाम 5.30 बजे घोषित किए गए।

चुनाव पदाधिकारी मदन लाल पारिख एवं सह चुनाव पदाधिकारी विनय सिंह की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें विनोद बगड़िया, रघुवंश सिंह, संतोष सिंह ने सहयोग किया।

मौके पर झारखंड मोटर मालिक संघ के ललन श्रीवास्तव, उदय सिंह, भीष्म सिंह, मनीष सिंह, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, रांची मिनी ट्रक ऑनर एसोशियेशन के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अनीश बुधिया उपस्थित थे।

चुनाव परिणाम का विवरण

कुल मतदाता : 222

कुल मतदान : 205

अवैध मत : 01

वैध मतदान : 204

विजयी उम्‍मीदवार

धीरज ग्रोवर : 201

रवींद्र नाथ दुबे : 199

अनिल माथुर : 197

ऋषिदेव यादव : 194

संजय कुमार जैन : 194

राज किशोर सिंह (राजू) : 193

महेंद्र कुमार कुशवाहा : 189

साहित्य पवन : 183

मनीष चौधरी : 187

सत्‍यवेंद्र सिंह : 177

नंद किशोर यादव (राजू) : 151