राष्‍ट्रीय बालिका दिवस पर स्‍कूल की छात्राओं को किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वावधान में धनवार प्रखंड के +2 बिरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा में जागरुकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्‍यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद प्रसाद यादव ने की।

मौके पर अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और जनहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सैकड़ों बालिकाओं को प्रशस्ति‍ पत्र देकर सम्‍मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो गिरिडीह के अध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने बालिकाओं को प्रोत्साहित कि‍या। उन्‍होंने कहा कि बालिका सभ्य, सशक्त, समृद्ध, समानता मूलक समाज, राष्ट्र नवनिर्माण में महत्वपूर्ण उल्लेखनीय भूमिका निभाती है।

विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वालंटियर सुबोध कुमार साव ने बालिका शिक्षा अधिकार अधिनियम सहित अन्य अधिनियमों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि बालिका देश की भविष्य है, जिन्हें जागरूक, शिक्षित, सशक्त होना अति आवश्यक है।

मंच संचालन अंग्रेजी शिक्षक बिनोद कुमार वर्मा ने किया। उक्त अवसर पर प्रिया कुमारी, रानी कुमारी, पार्वती कुमारी, पम्मी कुमारी, मीरा कुमारी, निक्की कुमारी, श्रुति कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रीति कुमारी, रौशनी कुमारी, वंदना कुमारी, प्रीति गुप्ता सहित दर्जनों छात्राएं व शिक्षक मौजूद थे।