डोमपाड़ा झालदा मंडली बनी विजेता

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • श्री महावीर मंडल कांके की राज्य स्तरीय अस्त्र- शस्त्र चालन प्रतियोगिता

रांची। डोमपाड़ा झालदा की मंडली श्री महावीर मंडल कांके द्वारा न्यू मार्केट में आयोजित राज्य स्तरीय अस्त्र- शस्त्र चालन प्रतियोगिता की विजेता बनी। अंतर राज्य वर्ग प्रतियोगिता में उसे प्रथम पुरस्कार मिला। द्वितीय स्थान धीवर समिति, झालदा और तृतीय स्थान कैंचीबांध समिति, झालदा को मिला।

राज्य स्तरीय वर्ग में श्रीश्री पवन पुत्र रामनवमी समिति, रामगढ़ को प्रथम, श्री बजरंग समिति, राजागढ़ को द्वितीय और श्री हनुमान समिति कुंवर टोला, रामगढ़ को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

जिला स्तरीय वर्ग में बजरंग दल पड़रीटांड़, खलारी को प्रथम, श्री श्री महावीर मंडल मेढ़ी, खूंटी को द्वितीय और जनजागरण समिति, टेंडर को तृतीय पुरस्कार मिला।

विशेष खेल के प्रदर्शन के लिए अमरदीप समिति, रामगढ़ को पहला, बजरंग समिति, राजागढ़ को दूसरा और विष्णु बाल मंडली, रामगढ़ को तीसरा पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में 44 मंडलियों ने भाग लिए। विजेता सहित सभी मंडलियों को श्री महावीरी पताका, तलवार, नकद राशि और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विधायक समरीलाल, अध्यक्ष अनिल महतो टाइगर, सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, मुखिया सुमित सुरीन, रामलखन मुंडा, आलोक चौबे, मुकेश यादव, मनोज वर्मा, अरविंद राय, राजकिशोर वर्मा, इंद्रासन सिंह, हरेकृष्ण महतो आदि ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8