रांची जिला किकबॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। प्रथम झारखंड स्टेट इंटर स्कूल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। खिलाड़ि‍यों ने 18 पदक जीते। इसमें 11 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता 7 और 8 जनवरी ‘23 का आयोजन हजारीबाग में हुआ था। इसमे रांची जिले के 14 खिलाड़यों को 18 पदक प्राप्त हुआ है। इन खिलाड़ि‍यों में 11 का चयन एसजीएफआई स्कूल गेम्स के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता में शेखर झा ने 2 स्वर्ण पदक, ओमैर अरफात ने 2 स्वर्ण पदक, कंचन कुमारी सिंह ने 1 स्वर्ण पदक, समीर ने 1 स्वर्ण पदक, आशी श्रीवास्तव ने 1 स्वर्ण पदक, दक्ष सुनारिया ने 1 स्वर्ण पदक, पोट्टापिंजरा अनुराग ने 1 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक, नित्य आनंद ने 1 स्वर्ण पदक, शाद कौशर ने 1 स्वर्ण पदक ओर 1 रजत पदक,  उत्कर्ष श्रीवातव ने 1 कांस्य पदक, आरुष कुमार सिंह ने 1 कांस्य पदक, फरहान इरशाद ने 1 कांस्य पदक, हिमांशु चौधरी ने 1 कांस्य पदक, अदीबा फलक ने 1 कांस्य पदक हासिल कि‍ए।

चयनित 11 खिलाड़ी पंजाब के पटियाला में आयोजित SGFI गेम में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों के साथ ऑफिशियल के रूप में रांची के सोनू कुमार साहू, आरती कुमारी, लक्ष्‍मी कुमारी, अंजलि सोनी कुजूर, ओवैस अरफ़ात, खुशबू कुमारी व काजल कुमारी  मौजूद थे।

झारखंड अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और रांची जिला के सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी, रांची जिला के चेयरमैन मोहम्मद अकबर इमाम, अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी, उपाध्यक्ष यासिर अरफात, ज्‍वाइंट सेक्रेटरी रेहान आलम ने सभी खि‍लाड़ि‍यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।