गोस्सनर कॉलेज में मनाया गया हूल सह पर्यावरण दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज में हूल सह पर्यावरण दिवस का आयोजन 30 जून को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सुधीर कुमार सिन्हा ने की। डॉ हेमंत टोप्पो, डॉ कोर्नेलियस मिंज, प्रो फ्रांसिस मुर्मू ने हूल दिवस की जानकारी दी। संबंधित गीत भी प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या प्रो इलानि पूर्ति ने कहा कि‍ आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। हमें उनके बलिदानों को याद रखना है। देश के लिए हमेशा आगे रहना है। पर्यावरण बचाने के लिए हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल भी करनी है।

मास कॉम के विद्यार्थी सौरभ ने कविता पाठ किया। राजनीति शास्त्र की विद्यार्थी पल्लवी टेटे ने हूल दिवस के बारे अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो सलमा ने किया। धन्यवाद डॉ अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर 60 विद्यार्थी मौजूद थे। मौके पर भौतिकी, इंग्लिश, मास कॉम, टीआरएल, अर्थशास्त्र, कॉमर्स, बॉटनी विभाग के शिक्षक उपस्थित थे।