ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को मारी गोली, अस्‍पताल में भर्ती

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

भुवनेश्‍वर। ओडिशा के ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को एक पुलिस कर्मी ASI गोपाल दास ने गोली मार दी। घायल अवस्‍था में उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें भुवनेश्वर लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक पुलिस कर्मी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी। इससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

चश्‍मदीद एडवोकेट राम मोहन राव ने कहा कि वे जब आए थे, तब भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिंग की है। गोली सीने में लगी है।

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को लेकर एक एंबुलेंस भुवनेश्वर हवाईअड्डे से एक निजी अस्पताल के लिए रवाना हुई। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास आज एक पुलिस कर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के बेटे को सांत्वना दी। नबा दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी। उनका भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।