प्रमाणी ट्रस्‍ट का सामूहिक विवाह 8 जनवरी को, 151 जोड़े होंगे एक-दूजे के

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के तत्वाधान में 8 जनवरी को 151 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह होगा। विवाहित जोड़ों को ट्रस्‍ट की ओर से घरेलू सामग्री देकर विदा किया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्‍ट के सदस्‍यों ने 3 जनवरी को प्रेस को दी।

समिति की ओर से 6 से 9 जनवरी, 2023 तक शिवगंज हरमू रोड स्थित सत्संग भवन के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा कराया जाएगा। स्वामी सदानंद महाराज अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का रसपान कराएंगे।

सदानंद महाराज 6 जनवरी को कोलकाता से रेल मार्ग से सुबह 5.30 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इनके साथ उनके शिष्य गीता पाठ, वाणी बितक वाचक रविकांत शास्त्री, संगीतज्ञ श्री पवन तिवारी, विनय शुबा भी रांची आएंगे।

कथावाचक स्वामी सदानंद महाराज का चंदन वंदन एवं पूजन की जिम्‍मेवारी इस वर्ष श्रीमती सुनीता राजु अग्रवाल एवं उनके परिवार को दी गई है।

सामूहिक विवाह 8 जनवरी को प्रातः 8 बजे पुंदाग टीओपी के पीछे बन रहे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा आश्रम (मंदिर) के प्रांगण में स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में कराया जाएगा। संस्था द्वारा 2 माह पूर्व से जोड़ों का पंजीकरण कार्य प्रारंभ किया गया था।

विवाह सम्पन कराने का कार्य आचार्य शंकर लाल शास्त्री, गौरव कुमार शास्त्री और उनके सहयोगियों द्धारा कराया जायेगा। आदर्श सामूहिक विवाह प्रणामी ट्रस्ट अपने सदस्य और समाज के लोगों के सहयोग से कराता है।

मौके पर संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, ओमप्रकाश सरावगी, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश चौधरी, विष्णु सोनी, पुरणमल सर्राफ भी मौजूद थे।