JAMSHEDPUR ; भारत संस्कार ने सावित्री बाई फूले की मनाई जयंती, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। भारत संस्कार ने नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता और देश की पहली महिला शिक्षिका, समाजसेविका सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी। भारत संस्कार उन्हें राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता को लेकर शत् शत् नमन करता है।

उनको याद करते हुए भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने कहा कि दीपक कभी बोलता नहीं है, उसका प्रकाश ही उसका परिचय देता है। हम भी अपने बारे में कुछ न बोलकर निःस्वार्थ भाव‌ से अच्छे कर्म करते रहें।

रामचंद्र पासवान ने कहा कि सावित्री बाई फूले ताउम्र शिक्षा के प्रति सजग रहीं और समाज को जागृत करती रहीं। मौके पर भारत संस्कार के उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद, वरिष्ठ नागरिक संघ के महासचिव रामचंद्र पासवान, जवाहर लाल सिंह उर्फ मामाजी, भारत संस्कार के संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।