
धनबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने 21 जून को धनबाद स्टेशन परिसर में योग दिवस मनाया। इसकी शुरुआत शपथ ग्रहण करते हुए रेल परिवार के साथ-साथ समाज को योग के प्रति जागरूक किया।
स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य समय-समय पर जिला आयुक्त सह मुख्य कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में समाज को जागरूक करने के लिए योग शिविर का आयोजन करते आए हैं। योगासन शारीरिक के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति में भी सहायक माना जाता है। योग करते समय का चुनाव जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही महत्वपूर्ण सही जगह का होना। योग करते समय अपने कपड़ों की भी उचित चुनाव करना होता हैं। वातावरण भी शुद्ध होनी चाहिए।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पूर्व मध्य रेल जिला संघ के 70 सदस्यों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। समाज को योग करने और सहेतमंद रहने का संदेश भी दिया। इसमें आने वाली युवा पीढ़ी ने इसमें अहम योगदान देकर इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को राष्ट्रगान के साथ पूरा किया।