नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम के अंतर्गत 1049 पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियुक्ति हो जाने पर आवेदकों को 51 हजार रुपए तक वेतन मिलेगा।
भारतीय जीवन बीमा निगम 1049 Apprentice Development Officer की नियुक्ति कर रहा है। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
General/ OBC/ EWS Candidates के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए और SC/ ST Candidates के लिए मात्र 100 रुपए है। इसका भुगतान ऑनलाइन करना है।
आवेदकों की न्यूनतम उम्रसीमा 21 साल और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के नियम के अनुसार आवेदकों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
इस पर का वेतनमान 35,650 से 51,500 रुपए है। सर्विस के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी होती जाएगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन करने की तिथि 21 जनवरी से शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2023 है।
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक LIC की बेवसाइट पर जा सकते हैं।