राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ि‍यों ने जीते 2 गोल्ड

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। गुजरात के नाडियाड जिले में 28 व 29 जनवरी, 2023 को 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें झारखंड पैरालंपिक कमेटी की जूनियर टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर राज्‍य का परचम लहराया। झारखंड से 6 सदस्यीय सब जूनियर पारा खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया था।

लातेहार के छोटू सिंह ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। जामताड़ा की काजल कुमारी ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीती।

टीम के मैनेजर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के सह सचिव कुमार गौरव और कोच गोवर्धन रजक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूरे देश से 450 से भी अधिक पारा जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें झारखंड के खिलाड़ि‍यों ने परचम लहराते हुए पूरे देश में राज्‍य का नाम रोशन किया। राज्‍य के अन्य खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

कमेटी के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चयन कमेटी के चेयरमैन डॉ शिवाजी कुमार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष शशि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, खेल निर्देशक सुगंध नारायण, कमेटी के सीईओ सुनील विश्वास, झारखंड पारा बैडमिंटन के स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल अग्रवाल, एमपीएल के सीएसआर हेड संदीप खेड़वाल, अजय कुमार रश्मि लकड़ा, उज्जवल घोष  विवेक राज, राज कपूर महतो, पवन कुमार ने बधाई दी। कमेटी सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।