Jharkhand Weather News

jharkhand : मंगलवार से इतना गिरेगा तापमान, कांके का पारा 2 डिग्री के करीब

झारखंड मौसम
Spread the love

  • डालटेनगंज का पारा 2.2 डिग्री गिरा

रांची। झारखंड के कई जिलों में मंगलवार से न्‍यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को डालटनगंज के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रांची स्थित कांके का न्‍यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में होने वाली गिरावट के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 26.8 और सबसे कम तापमान गिरिडीह केवीके में 6.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन में तापमान मैं 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

केंद्र के मुताबिक 8 से 13 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रह सकता है। मौसम शुष्‍क रहेगा।

केंद्र के मुताबिक रांची, जमशेदपुर और डालटनगंज का तापमान सामान्‍य से नीचे है। तीनों शहरों का न्‍यूनतम तापमान क्रमश: शनिवार को 8.5, 9.8 और 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची से सटे कांके क्षेत्र के न्‍यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्‍सियस पहुंच गया। न्‍यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में करीब 2.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस से अधिक की कमी आई है। हवा भी 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।