दुमका अंकिता हत्याकांडः आरोपी शाहरुख हुसैन और नईम कोर्ट में पेश, जानें आगे

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की उपराजधानी दुमका की बेटी अंकिता सिंह हत्याकांड का गिरफ्तार मुख्य आरोपी शाहरुख हुसैन और नईम अंसारी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के 72 घंटे पूरे होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया।

यहां बता दें कि झारखंड के दुमका की रहने वाली 12वीं की स्टूडेंट अंकिता सिंह की जलाकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि शाहरुख को अंकिता से एकतरफा प्यार था। अंकिता ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। 

इसके बाद 23 अगस्त की सुबह 4 बजे शाहरुख अपने दोस्त नईम के साथ अंकिता के घर पहुंचा और खिड़की के रास्ते से पेट्रोल छिड़ककर अंकिता को आग के हवाले कर दिया।

आग लगाकर आरोपी भाग गया। छात्रा को पहले दुमका के अस्पताल में और उसके बाद रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया गया था।

अंकिता पांच दिनों तक हिम्मत दिखाती रही, मगर आखिर में वो जिंदगी की जंग हार गई थी। दम तोड़ने से पहले उसने अपने बयान में शाहरुख को कसूरवार बताया था, उसने कहा था कि वह चाहती है कि जैसे वह मर रही है, वैसे शाहरुख भी मरे।