jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 जनवरी को, कई प्रस्‍ताव पर लगेगी मुहर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 जनवरी को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई प्रस्‍ताव पर मुहर लगेगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में 10 जनवरी, 2023 को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

जानकारी हो कि हेमंत सरकार लगातार कैबिनेट की बैठक में अहम् निर्णय ले रही है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करना, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देना, स्‍थानीयता में 1932 का खतियान लागू करने का निर्णय कैबिनेट में हो चुका है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।