लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की सेवा सप्ताह का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट निरामया हॉस्पिटल में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन की शुरुआत की। इसके तहत आंख, मधुमेह एवं एनीमिया की जांच की गई। इससे 62 लोग लाभांवित। कैंप में 32 मोतियाबिंद मरीज मिले। 25 लोगों की मधुमेह और 9 लोगों की एनीमि‍या की जांच की गई।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की सेवा सप्ताह 17 जनवरी तक चलेगी। प्रोजेक्ट के पहले दिन सुबह 8 बजे से पुरुलिया रोड स्थित चर्च गेट के समक्ष जरूरतमंदों के बीच कंबल का  वितरण किया गया।

अध्‍यक्ष रतन अग्रवाल, संतोष विजय, कृष्णा गोपलका, विकास विजयवर्गीय, राम बालक एवं क्लब के अन्य सदस्यों ने इस कार्य में सहयोग दिया।

रोज शाम 6.30 बजे अलबर्ट एक्‍का चौक के समीप स्थित प्याऊ के सामने अलाव की व्‍यवस्‍था की गई। इससे काफी लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली।

अध्यक्ष रतन अग्रवाल, राम बालक, जूथिका सान्याल, देबाशीष सान्याल उपस्थित रहकर इस कार्यभार को संभाला।