दुमका : गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रगान गाने वाली टीम का चयन

झारखंड
Spread the love

दुमका। झारखंड की उप राजधानी दुमका में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय राष्ट्रगान गाने वाले दल का चयन +2 राजकीय जिला स्कूल के प्रशाल में किया गया। इस अवसर पर +2 जिला स्कूल, बालभारती, मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय, संत जोसेफ स्कूल, सिदो कान्हू हाई स्कूल, +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, +2 नेशनल उच्च विद्यालय, सेक्रेड हार्ट स्कूल एवं झारखंड कला केंद्र के राष्ट्रगान टीम ने चयन प्रतियोगिता में भाग लिया।

निर्णायक के रूप में शिक्षक महेंद्र प्रसाद साह और अध्यापिका राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की अध्‍यापिका विभा कुमारी ने राष्ट्रगान टीम का चयन किया। पुलिस लाइन के लिए +2 जिला स्कूल दुमका, गर्ल्स स्कूल दुमका एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल दुमका का चयन किया गया। ये पुलिस लाइन में 22 से 24 तक पुलिस बैंड के साथ अभ्यास में भाग लेंगे। 26 जनवरी को पुलिस लाइन में राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे।

अन्य टीमों का चयन महत्वपूर्ण कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय राष्ट्रगान के लिए किया गया। यह टीमें अपने विद्यालय में राष्ट्रगान का अभ्यास करेगी। गणतंत्र दिवस के दिन निर्धारित स्थान पर समय से आधे घंटे पूर्व उपस्थित रहेंगे। चयन के दौरान शिक्षा अनुमंडल पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थे।