भोजपुरी टीवी पर 14 जनवरी से शुरू हो रहा कमेडी शो ‘गोलगप्पा के गपशप’

मनोरंजन
Spread the love

पटना। भोजपुरी टीवी पर एक कमेडी शो शुरू होने वाला है। इसका नाम ‘गोलगप्पा के गपशप’ है। इस शो का प्रसारण मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी से गोलगप्पा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर होगा। शो में अक्षरा सिंह, आनंद मोहन पांडेय समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

शो के निर्माता पवन तिवारी ने कहा कि यह एक शानदार पारिवारिक शो है। इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकारों को मौका मिलेगा। शो में पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों की भी कहानी दिखाई जाएगी। यह शो भोजपुरी के अब तक के सभी कॉमेडी शो से अलग होने वाला है।

तिवारी ने कहा कि उनके शो का नाम गोलगप्पा इसलिए है कि मशहूर निर्माता अभय सिन्हा की एक फिल्म में उन्हें गोलगप्पा का किरदार मिला था। तब वे अभय सिन्हा के संस्थान में अध्ययनरत थे। उन्हें मनोज तिवारी और जया पर्दा की फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि फिल्म रिलीज किसी करण से नहीं हों पाई, लेकिन बाद इस किरदार ने मेरे मन को छू लिया, जिसके नाम को हमने अपने इस शो में रखा है।

आनंद मोहन पांडेय ने कहा कि यह शो भोजपुरी के ग्राफ को और ऊपर ले जाएगा। भोजपुरी में अलग हटकर कुछ काम हो रहा है। इस शो के कॉन्सेप्ट में एक कलाकार के रियल और रील लाइफ से जुड़े हर पहलू को छूने का काम किया गया है। इस शो को देख कर दर्शकों को भी समझ में आ जाएगा कि अब भोजपुरी में भी नई चीजें आ रही हैं। डीओपी पकंज सोनी ने कहा कि यह एक अच्छा इनिशियेटिव है। हमारी कोशिश इसे  अच्छा बनाने की है। उम्मीद है इस शुरुआत में सबों का समर्थन मिलेगा।