ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण, अलाव की व्‍यवस्‍था करने की मांग

झारखंड
Spread the love

रांची। ठंड को देखते हुए शुक्रवार को कांके मध्य के जिला परिषद सदस्य सह प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के प्रदेश समिति सदस्य हिना परवीन ने पीरुटोला गांव में लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठंढ का प्रकोप कांके में प्रदेश भर में सबसे अधिक रहता है। यहां शिमला से भी अधिक सर्दी पड़ती है। इसे देखते हुए अब तक क्षेत्र के विभिन्न गांव में हजारों कंबल बांटे गए हैं।

हिना ने कहा कि क्षेत्र घूमने के दौरान उन्‍होंने देखा कि अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्‍होंने कांके के अंचलाधिकारी और रांची उपायुक्त से ठंड के प्रकोप को देखते हुवे तत्काल ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की।

इस मौके पर इचापीड़ी पंचायत के मुखिया लाखो उरांव, उप मुखिया गुफरान अंसारी, मौलाना अबदुल्ला, हाफिज शफीक, लियाकत अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।