Jharkhand Weather

WOW : नए साल के पहले दिन jharkhand में ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। नया साल कल यानी 1 जनवरी से शुरू हो रहा है। नव वर्ष के पहले दिन काफी लोग पिकनिक के मूड में होते हैं। इस वक्‍त मौसम की भूमिका अहम् होती है। कई लोग मौसम का मिजाज देखकर पिकनिक पर जाने का योजना बनाते और रद्द भी करते हैं। नए साल के पहले दिन झारखंड में मौसम को लेकर रांची मौसम केंद्र ने 31 दिसंबर को जानकारी दी है।

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया। सबसे कम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस केवीके खूंटी में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की वृद्धि हो सकती है।

1 जनवरी से 4 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

5 और 6 जनवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जमशेदपुर के न्‍यूनतम तापमान में 0.8 की वृद्धि दर्ज की गई। डालटनगंज का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा।

न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण तीनों शहर का पारा सामान्‍य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। यह वृद्धि 1 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड की गई है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।