जेनेलिया देशमुख ने ‘वेड’ में शानदार प्रदर्शन से प्रशंसकों को किया मंत्रमुग्ध

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। पावर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इस जोड़ी के पूरे भारत में जबरदस्त प्रशंसक हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि ’वेड’ साल का अंत ब्लॉकबस्टर वापसी के साथ करेगा।

यह फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख के निर्देशन की पहली फिल्म भी है। रिपोर्ट के अनुसार आलोचकों ने जेनेलिया के प्रदर्शन को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में सराहा है। यह उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है।

जिस क्षण वह परदे पर दिखती है, परदा चमक उठता है। वह अपने किरदार को अपनाती है। अपनी कहानी से दर्शकों को बांधे रखती है।

महाराष्ट्र की वाहिनी के रूप में जाने जानी वाली वह हर फ्रेम में निपुण हैं। अपने चरित्र को पूरी तरह से सही न्याय देती है।