दो दिन इन स्टेशनों से जाएगी वास्को द गामा एक्सप्रेस

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बल्लि मंडल के अंतर्गत वास्को द गामा यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसकी वजह से रांची रेल मंडल से होकर परिचालित ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 16 दिसंबर, 2022 को वास्को द गामा के स्थान पर मडगांव स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वास्को द गामा से मडगांव के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 19 दिसंबर, 2022 को वास्को द गामा के स्थान पर मडगाव स्टेशन तक ही जाएगी। मडगानव से वास्को द गामा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

         ***