गूगल पर बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को सबसे ज्‍यादा किया गया सर्च

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। वर्ष, 2022 को गुजरने में महज कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। इस बीच गूगल में 2022 में दुनिया भर में सर्वाधिक खोजे जाने वाले कलाकारों की सूची जारी की है। इसमें बॉलीवुड की एक अभिनेत्री भी शामिल है।

अभिनेत्री और उद्यमी कैटरीना कैफ को गूगल द्वारा 2022 में दुनिया भर में सर्वाधिक खोजे जाने वाले एशियाई के रूप में नामित किया गया है। कैफ सूची में चौथे स्थान पर है। इस साल सूची में जगह बनाने वाले भारतीय कलाकारों में शीर्ष पर होने का गौरव कैटरीना ने हासिल किया है।

बॉलीवुड की बेहतर अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली कैफ ने अपने व्यक्तिगत ब्रांड का एक महत्वपूर्ण विस्तार किया। अपने गिल्ट फ्री (हर उत्पाद में त्वचा की देखभाल करने वाले प्राकृतिक तत्वों से युक्त) मेकअप रेंज और भारत का पहला सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड के ब्यूटी लॉन्च किया।

भारत में जागरूक मेकअप स्पेस में अग्रणी काम के लिए वोग इंडिया द्वारा उन्हें ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ के रूप में नवाजा गया है। कैटरीना कैफ की आगामी फिल्में ‘जी ले जारा’ और ‘मेरी क्रिसमस’ हैं।

कैटरीना हाल ही में विक्‍की से शादी के बंधनों में बंधी है। उनकी शादी बेहद चर्चा में रही थी। इनकी जोड़ी बेस्‍ट कपल के रूप में भी जानी जाती है।