लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने 40 मरीजों का किया मोतियाबिंद ऑपरेशन, कंबल देकर घर तक छोड़ा

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में 18 दिसंबर को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई।

इसमें 40 मरीजों में जांच के पश्चात मोतियाबिंद पाया गया। 19 दिसंबर को इनका निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। अन्य मरीजों में दवाएं और ड्रॉप वितरित किये गए।

इधर राजधानी रांची में हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल की देखरेख में सभी मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल के अलावे पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, सुनील माथुर, संतोष विजयवर्गीय, अमरजीत गिरिधर और मनोज गुप्ता आदि की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर डॉ राहुल और पैरामेडिकल स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला।